बरेली के मॉल मे फुटबॉल पर धार्मिक प्रतीक देख भड़के लोग, आरएसी ने की न‍िर्माता कंपनी पर कार्यवाही की मांग

बरेली। शहर के चौकी चौराहे के पास सिटी सेंटर स्थित एलए माल में बिक्री के लिए रखे गए फुटबाल पर कलमा लिखे होने के मामले में आल इंडिया रजा एक्शन कमेटी (आरएसी) ने आपत्ति जताई है। फुटबाल पर सऊदी अरब के राष्ट्रीय ध्वज का चित्र मुद्रित था। संगठन का कहना है कि ध्वज पर इस्लामी आस्था से जुड़ा पवित्र कलमा अंकित होने के कारण फुटबाल पर उसका उपयोग धार्मिक भावनाओं को आहत करता है। आरएसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना अदनान रजा कादरी ने बताया कि सूचना मिलने पर संगठन के प्रतिनिधि माल पहुंचे और प्रबंधन से आपत्ति दर्ज कराई। माल प्रबंधन ने संबंधित फुटबाल बिक्री से हटाने तथा निर्माता एवं वितरक कंपनी को ईमेल के माध्यम से आपत्ति भेजने की जानकारी दी। संगठन ने शहर कोतवाली में तहरीर देकर निर्माता, वितरक और संबंधित पक्षों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। मौलाना ने लोगों से अपील की कि यदि किसी ने ऐसा फुटबाल खरीद लिया है तो उसका उपयोग खेलने में न करें और संगठन को सूचित करें। इस दौरान आरएसी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *