पुलिस कस्टडी से फरार हुआ युवक, भमोरा सीएचसी की छत पर सोता मिला

बरेली। तालाब मे कूदने जा रहे युवक को आंवला पुलिस बचाकर थाने ले गई। उसे कस्टडी मे लिया और मेडिकल कराने के लिए वह आंवला की जगह भमोरा सीएचसी भेजा। वहां से युवक फरार हो गया। उसकी तलाश मे दो टीम लगी। सोमवार को युवक भमोरा सीएचसी की छत पर सोता मिला। उसे स्वजन के हवाले कर दिया है। पुलिस के अनुसार युवक मानसिक रूप से बीमार है। पुलिस के मुताबिक तीन दिन पहले लखीमपुर खीरी के गोला निवासी श्यामकिशोर अपने माता-पिता के साथ मनौना धाम आए थे। वहां से अचानक से लापता हो गए। रविवार देर रात डायल 112 के माध्यम से पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक तालाब में कूदने का प्रयास कर रहा है। मौके पर पहुंची डायल 112 की टीम उसे थाने ले गई। जीडी मे ब्यौरा दर्ज किया गया और मेडिकल के लिए आंवला सीएचसी भेजा गया। पुलिस का कहना है कि वहां आंवला सीएचसी पर उस वक्त कोई भी स्टाफ मौजूद नही था। इसलिए मेडिकल कराने के लिए उसे भमौरा सीएचसी पर लेकर गए। इसी दौरान श्यामकिशोर पुलिस की कस्टडी से फरार हो गया। युवक के फरार होते ही पुलिस के हाथ पैर भूल गए। तत्काल प्रभाव से उच्चाधिकारियों को सूचना दी गई। रात में ही आंवला और भमोरा थाने की दो टीमों को श्यामकिशोर की तलाश जारी की गई। सोमवार को पूरा दिन बीत जाने के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चला है। पुलिस का कहना है कि वह मानसिक रूप से बीमार है। उसका उपचार किया जा रहा है। इधर, शाम करीब सात बजे युवक भमोरा सीएचसी की छत पर सोता हुआ मिला। पुलिस ने अब उसे स्वजन के सुपुर्द कर दिया है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *