Breaking News

प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम का टोल फ्री नंबर भाजपा के नाम से अपने आप हो रहा है आपके मोबाईल मे सेव

*प्रधानमंत्री के “मन की बात” कार्यक्रम का टोल फ्री नंबर 1800-11-7800 भारतीय जनता पार्टी के नाम से अपने आप हो रहा है आपके मोबाईल मे सेव

*क्रांति फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व एम एल सी प्रत्याशी ई०राहुल कुमार सिंह ने उठाये सवाल

*1800-11-7800 माई गवर्नमेंट वेबसाईट के लिए दिया गया सरकार का आधिकारिक नंबर,कैसे हो रहा है भारतीय जनता पार्टी के नाम से आटो सेव

*प्रधानमंत्री के “मन की बात” का कार्यक्रम क्या मात्र भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए,सरकारी टोल फ्री नंबर क्या भारतीय जनता पार्टी के नाम से है पंजीकृत

*भारत सरकार तुरंत दे स्पष्टीकरण कि सरकारी टोल फ्री नंबर कैसे हो रहा भारतीय जनता पार्टी के नाम से मोबाईल मे आटो सेव,इस प्रकार तो मोबाईल मे मौजूद डाटा भी असुरक्षित-ई०राहुल कुमार सिंह

वाराणसी – प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के “मन की बात” कार्यक्रम का टोल फ्री नंबर 1800-11-7800 जो कि माई गवर्नमेंट वेबसाईट का आधिकारिक सरकारी नंबर भी है,लोगों के मोबाईल मे भारतीय जनता पार्टी के नाम से अपने आप सेव हो जा रहा है।इस बात का आरोप लगाते हुए क्रांति फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व एम एल सी प्रत्याशी ई०राहुल कुमार सिंह ने बताया कि जब उन्होने प्रधानमंत्री के “मन की बात” कार्यक्रम के आधिकारिक नंबर 1800-11-7800 को डायल किया तो यह नंबर उनके मोबाईल मे भारतीय जनता पार्टी के नाम से पहले से ही सेव था।चूंकि यह टोल फ्री नंबर भारत सरकार के माई गवर्नमेंट वेबसाईट का आधिकारिक नंबर है इस कारणवश उन्हें शंका हुई तो उन्होने अपनी पत्नी तथा पिता जी के मोबाईल से भी वही नंबर डायल किया तो उन दोनो मोबाईल पर भी वो नंबर भारतीय जनता पार्टी के नाम से ही पहले से सेव था।श्री सिंह ने बताया कि नंबर की वास्तविकता जानने के लिए भारत सरकार की वेबसाईट mygov.in पर जाकर देखा तो ये टोल फ्री नंबर भारत सरकार का आधिकारिक नंबर निकला तथा इसे प्रधानमंत्री जी की “मन की बात”कार्यक्रम के लिए लोगों के विचार जानने हेतु आधिकारिक तौर पर विज्ञप्ति जारी कर भारत सरकार द्वारा सितंबर 2015 मे ही आवंटित कर दिया गया था।श्री सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होने आज तक कभी इस टोल फ्री नंबर को अपने मोबाईल मे सेव नहीं किया फिर भी यह नंबर उनकी मोबाईल की डायरेक्टरी मे भारतीय जनता पार्टी के नाम से सेव है। इस प्रकार सरकारी टोल फ्री नंबर का मोबाईल मे अपने आप भारतीय जनता पार्टी के नाम से सेव हो जाना मन मे कई संदेह पैदा करता है।श्री राहुल कुमार सिंह ने कहा कि भारत सरकार तुरंत इस विषय पर स्पष्टीकरण दे कि भारत सरकार का आधिकारिक टोल फ्री नंबर भारतीय जनता पार्टी के नाम से मोबाईल मे अपने आप कैसे सेव हो गया,क्या भारत सरकार का यह टोल फ्री नंबर भारतीय जनता पार्टी के नाम से पंजीकृत है,क्या हमारे मोबाईल मे मौजूद डाटा अब सुरक्षित नहीं रहा तथा इसे विशेष राजनैतिक के लाभ के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है?श्री सिंह ने कहा कि यह बहुत बड़ा मुद्दा है तथा हर व्यक्ति की निजता से जुड़ा हुआ है।यह पूरी तरह से उपभोक्ता की निजी प्राईवेसी का हनन है।श्री सिंह ने कहा कि आज ये मामला उनकी संज्ञान मे आया नहीं तो यह प्रक्रिया पता नहीं कब से चल रही है कुछ कहा नहीं जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *