पीडीए की मजबूती ही सपा की सबसे बड़ी ताकत- शुभलेश यादव

बरेली। समाजवादी पार्टी अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ की मासिक बैठक मंगलवार को आयोजित हुई। सपा जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव ने कहा कि संविधान, सामाजिक न्याय और पीडीए की मजबूती ही सपा की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने और वंचित वर्गों को एकजुट करने का आह्वान किया। उन्होंने जंतर-मंतर पर हुए संविधान बचाओ कार्यक्रम का उल्लेख करते हुए कहा कि संविधान, लोकतंत्र, आरक्षण और सामाजिक न्याय की रक्षा के लिए पार्टी हर संघर्ष में जनता के साथ खड़ी रहेगी। बैठक की अध्यक्षता करते हुए रामवीर दिवाकर ने दलित समाज के सम्मान और अधिकारों की लड़ाई को आगे बढ़ाने पर जोर दिया। अंबेडकर वाहिनी के उपाध्यक्ष सुरेंद्र सोनकर ने शिक्षा और संगठन को समाज की की मजबूती का आधार बताते हुए कार्यकर्ताओं से गांव-गांव तक समाजवादी विचारधारा पहुंचाने का आह्वान किया। बैठक में जिला पंचायत सदस्य छेदालाल दिवाकर, ब्रह्मस्वरूप सागर, अशोक यादव जितेंद्र मुंडे, रामसेवक प्रजापति, असलम खान, परमेश्वरी दयाल, राहुल दिवाकर, जयसिंह जाटव, रामबहादुर सागर, प्रवेंद्र दिवाकर, दिनेशपाल दिनेशपाल सागर, सागर सतीश सागर, रोहिताश सागर, मनोज दिवाकर आदि उपस्थित रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *