डीएम पहुंचे मानसिक मंदित आश्रय गृह, व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण

बरेली। डीएम ने मंगलवार को सुभाषनगर स्थित नवीन मानसिक मंदित आश्रय गृह सह प्रशिक्षण केंद्र (पुरुष) और ममता राजकीय मानसिक मंदित बालिका विद्यालय का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने भोजन, स्वास्थ्य, साफ-सफाई और प्रशिक्षण व्यवस्था की समीक्षा की और संवासियों से संवाद कर उनकी दिनचर्या और सुविधाओं की जानकारी ली। डीएम ने फिर पत्र भेजे जाने की बात कही। डीएम अविनाश सिंह ने भोजनालय और भंडार गृह का निरीक्षण किया। यहां भोजन की गुणवत्ता देखी और साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए। संवासियों के नियमित स्वास्थ्य परीक्षण और दवा वितरण की जानकारी ली। प्रभारी अधीक्षक ने बताया कि वर्तमान मे 28 मानसिक मंदित संवासी रह रहे हैं। सभी का समय-समय पर मेडिकल परीक्षण कराया जाता है। जिलाधिकारी ने संवासियों को फल वितरित किए। वहीं, ममता राजकीय मानसिक मंदित बालिका विद्यालय के निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बताया कि विद्यालय के नियमित संचालन के लिए आवश्यक कार्मिक उपलब्ध कराने संबंधी पत्र पहले ही निदेशक, दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग को भेजा जा चुका है। इस पर डीएम ने शासन को पुनः पत्र भेजने के निर्देश दिए, ताकि जल्द कार्मिकों की नियुक्ति हो सके और विद्यालय का संचालन भी आश्रय गृह की तरह शुरू कराया जा सके। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी चमन सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *