संवेदनशील गांवों में गंदगी पर सीएमओ भड़के

बरेली। विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान के तहत मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने मंगलवार को विकास खंड मझगवां के अतिसंवेदनशील गांव कुंडरिया खुर्द और प्रहलादपुर का निरीक्षण किया। साफ-सफाई की खराब स्थिति पर नाराजगी जताते हुए तत्काल नालियों की सफाई, नियमित एंटीलावां छिड़काव और फॉगिंग कराने के निर्देश दिए। साथ पर ही ग्रामीणों को संचारी रोगों से बचाव के लिए जागरूक भी किया। सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह ने कहा कि बरसात के मौसम मे जलभराव और गंदगी मच्छरों के पनपने का प्रमुख कारण बनती है। जिससे मलेरिया, डेंगू और अन्य संचारी रोग फैलने की आशंका बढ़ जाती है। प्रत्येक सप्ताह एंटीलार्वा छिड़काव और फॉगिंग कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग और ग्राम पंचायत के समन्वय से अभियान को प्रभावी बनाया जाए। ग्रामीणों से उन्होंने फुल बांह के कपड़े पहनने, रात में मच्छरदानी का उपयोग करने, घर एवं आसपास जलभराव न होने देने, नियमित साफ-सफाई बनाए रखने और बुखार आने पर तुरंत स्वास्थ्य केंद्र जाकर जांच कराने की अपील की। लोगों से चिकित्सक द्वारा दी गई। दवा का पूरा कोर्स लेने का भी आग्रह किया। इसके बाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मझगवां का निरीक्षण कर एएनएम के कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान टीकाकरण कार्यक्रम, आयुष्मान भारत कार्ड बनाने की प्रगति और जननी सुरक्षा योजना (जेएसवाई) के तहत भुगतान की स्थिति का जायजा लिया गया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी योजनाओं का लाभ समयबद्ध तरीके से पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाने के निर्देश दिए।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *