नेशनल हाईवे पर सांड़ को बचाने को डिबाइडर पर चढ़ी कार, एक घायल

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। नेशनल हाइवे पर धनेटा के पास बरेली दावत से अपने घर मुजफ्फरनगर लौटते समय बुधवार की सुबह को सांड़़ को बचाने के चक्कर मे कार डिवाइडर चढ़कर क्षतिग्रस्त हो गयी। जिससे कार चालक रिजवान घायल हो गया। जबकि उसमे बैठे नीलकमल चोटिल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनो को बरेली अस्पताल भेज दिया। हालत मे सुधार आने पर उनके परिजन कार समेत शाम को मुजफ्फरनगर ले गए। मुजफ्फरनगर के मीरापुर निवासी नीलकमल कार से बरेली एक रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में मंगलवार को आये थे। बुधवार को वह अपने घर लौट रहे थे। कार रिजवान चला रहा था। बुधवार की सुबह करीब 10 बजे जब वह धनेटा पर पहुंचे तो कार के आगे आये सांड़ को बचाने के चक्कर मे कार डिवाइडर पर चढ़ गई। हादसे मे चालक के सीने मे स्टेरिंग लगने से वह बेसुध हो गया जबकि कार में बैठे नीलकमल चोटिल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनो को बरेली निजी अस्पताल भेज दिया। शाम के समय उनकी हालत मे सुधार होने पर सूचना पर पहुंचे परिजन उनको अपने साथ घर ले गए।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *