बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। ब्लॉक क्षेत्र के निजी एवं बेसिक विद्यालयों में शनिवार को बाल दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्राथमिक विद्यालय माधोपुर में बाल दिवस पर बाल मेले का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य बच्चों की रचनात्मकता, प्रतिभा और आत्मविश्वास को बढ़ावा देना रहा।मेले में चित्रकला, आर्ट एंड क्राफ्ट, पुस्तक प्रदर्शनी, पठन गतिविधि, सांस्कृतिक कार्यक्रम और नृत्य प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सभी का मन मोह लिया। उत्साहवर्धन के लिए बच्चों को पेन, पेंसिल, कटर और बिस्किट वितरित किए गए। इस मौके पर प्रधानाध्यापक परम कृष्णपाल, एआरपी आशीष, संगीता, शिक्षकगण, एलएलएफ से कमरुद्दीन और ग्रामीण मौजूद रहे। वही प्राथमिक विद्यालय चिटौली में भी बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान इंचार्ज प्रधानाध्यापक संदीप गुप्ता, मोहिनी कृष्णा सक्सेना, राखी चतुर्वेदी, लोकेश कुमार, उत्पल वर्मा, जिलाध्यक्ष कपिल यादव सहित विद्यालय के बच्चे मौजूद रहे। इसके अलावा कस्बे के रेड रोजेज स्कूल और धनेटा स्थित हरिति पब्लिक स्कूल में बाल दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान बच्चों के लिए विभिन्न सांस्कृतिक एवं खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। रेड रोजेज स्कूल में प्रबंधक अजय सक्सेना ने बच्चों को शिक्षा के साथ अच्छे संस्कार और अनुशासन अपनाने की प्रेरणा दी। प्रधानाचार्य प्रियंका सक्सेना ने बाल दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बच्चों के अधिकारों और उज्ज्वल भविष्य की जानकारी दी। वही हरिति पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य सौभाग्य चौधरी ने चाचा नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विद्यालय में दौड़, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, खो-खो, रस्साकशी और क्रिकेट प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। विजेता बच्चों को मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रबंधक नरेंद्र चौधरी सहित दोनों विद्यालयों का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।।
बरेली से कपिल यादव
