शिक्षामित्र नेता दुष्यंत चौहान का पार्थिव शरीर पंचतत्व मे विलीन, हजारो ने दी श्रद्धांजलि

बरेली। शिक्षामित्रों के हक और सम्मान की लड़ाई मे लंबे समय तक सक्रिय रहे शिक्षामित्र नेता दुष्यंत चौहान का आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही बरेली से लेकर प्रदेश स्तर तक शिक्षामित्र संगठनों और शिक्षक नेताओं मे शोक की लहर दौड़ गई। शिक्षामित्र नेता का शनिवार को सिटी शमशान भूमि मे अंतिम संस्कार हुआ। उनके पार्थिव शरीर को मुखाग्नि दिया और पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन हो गया। इससे पहले उनके पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन को बड़ी संख्या मे लोग शामिल हुए। जिस नेता ने वर्षों तक शिक्षामित्रों की आवाज बुलंद करने के लिए संघर्ष किया। उसके अचानक चले जाने से संगठन से जुड़े लोगों में गहरा दुख है। संगठन से जुड़े लोगों के लिए यह केवल एक नेता का निधन नही बल्कि शिक्षामित्रों की समस्याओं को मजबूती से उठाने वाली एक सक्रिय आवाज का खामोश हो जाना है। उनके निधन की सूचना मिलने के बाद जिले के शिक्षक नेताओं और शिक्षामित्र संघ के प्रदेश स्तर तक के पदाधिकारियों में शोक छा गया। दुष्यंत चौहान का संघर्ष और शिक्षामित्रों के हितों के लिए किया गया प्रयास लंबे समय तक याद किया जाएगा। उनके निधन से शिक्षामित्र आंदोलन ने अपना एक समर्पित साथी खो दिया है। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के प्रदेश संगठन मंत्री कौशल कुमार सिंह, जिलाध्यक्ष कपिल यादव, महामंत्री कुमुद केशव पांडे सहित जनपद के समस्त शिक्षामित्र ने उनके निधन पर गहरा दु:ख प्रकट किया है। सोमेंद्र गुर्जर, सूरज सक्सेना, प्रवेश पटेल, हेत सिंह यादव सहित अन्य शिक्षामित्र साथियों ने घर पहुंच कर उनके पार्थिव शरीर पर श्रद्धांजलि अर्पित की।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *