Breaking News

धार्मिक सेवा समिति ने गुरु चरण यात्रा का किया भव्य स्वागत

बरेली। धार्मिक सेवा समिति ने नई दिल्ली से पटना साहिब तक सिख संगत की ओर से निकाली जा रही चरण सुहावा गुरु चरण यात्रा का रविवार को मॉडल टाउन चौकी के पास भव्य स्वागत किया। समिति अध्यक्ष रवि छाबड़ा ने कहा कि गुरु चरणों की यह यात्रा प्रेम, भाईचारे और सेवा की भावना का प्रतीक है, जो पूरे देश को एक सूत्र में जोड़ती है। सुशील अरोड़ा, रिंकू बग्गा, गोविंद तनेजा, अतुल कपूर, संजय आनंद, अनिल अरोरा, नवीन अरोरा, जुगल किशोर, कमल नयन सपरा, अजय अरोरा, संजीव चांदना, रंजन कुमार, रोहित भसीन आदि मौजूद रहे। संगत को लंगर वितरित किया गया। वही भाजपा ब्रज क्षेत्र अल्पसंख्यक मोर्चा ने शनिवार देर रात चौकी चौराहा, सिटी प्वाइंट पर गुरु चरण यात्रा का स्वागत किया। इस दौरान ब्रज क्षेत्र अल्पसंख्यक मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह, शानू काजमी, मंजीत बिट्ट, पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष असद खान, आशीष मैसी, गौरव जैन, अरशद हुसैन, मोईन कुरैशी, मुहम्मद रिहान समेत अन्य लोग मौजूद रहे। शानू काजमी ने कहा कि यही हमारे देश और बरेली की गंगा जमुनी तहजीब है। वही रिठौरा में गुरू गोविन्द सिंह की माता साहिब कौर के जोड़ा साहिब चरण सुहावा गुरू चरण यात्रा का रविवार दोपहर मे थाना हाफिजगंज के कस्वा रिठौरा मे पहुंचने पर चेयरमैन शकुंतला देवी विधायक डा. एमपी आयां ने कार्यकर्ताओं के साथ स्वागत किया। इस दौरान अमित कुमार गुप्ता, अशोक कुमार गुप्ता, डॉ एके गंगवार, सरदार श्याम सिंह, बब्बी, देवेंद्र सिंह, सत्यजीत सिंह, अमित सिंह, मुन्ना लाल कनौजिया, सभासद मनोज कुमार कश्यप, भगवत सरन साहू, देवीदास, प्रदीप कुमार गुप्ता, महेश कुमार गुप्ता, महेंद्र कुमार गुप्ता ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत सम्मान कर मत्था टेक कर आशीर्वाद लिया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *