दीक्षांत समारोह की तैयारियों को लेकर कुलपति ने की बैठक, सौंपी जिम्मेदारियां

बरेली। महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह 4 अगस्त को प्रस्तावित है। इसकी तैयारियों को लेकर सोमवार को कुलपति कार्यालय के सभागार में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें सभी को उनकी जिम्मेदारियां सौंपी। बैठक के दौरान कुलपतिप्रोफेसर के.पी. सिंह ने सभी समितियों के संयोजकों से उनके कार्यों की प्रगति का पूरा ब्योरा मांगा। स्वागत, आयोजन स्थल, मंच सज्जा, अनुशासन, मेडल-डिग्री वितरण, अतिथि आवास, मीडिया कवरेज, साउंड-व्यवस्था, ऑनलाइन प्रसारण, चिकित्सा व्यवस्था, जिला प्रशासन से समन्वय और दूसरे बिंदुओं पर चर्चा की गई। कुलपति ने सभी संयोजकों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम के दौरान बारिश की संभावना है, लिहाजा सभी व्यवस्थाएं वैकल्पिक एवं आपातकालीन स्थितियों को ध्यान में रखकर तैयार करें। किसी भी स्थिति में समारोह की गरिमा एवं अनुशासन प्रभावित नहीं होना चाहिए। बैठक में परीक्षा नियंत्रक डॉ. अनिल कुमार यादव, कुलसचिव महेंद्र सिंह, वित्त अधिकारी विनोद कुमार, डीन एकेडमिक्स प्रोफेसर एसके पाण्डेय, चीफ प्रॉक्टर प्रोफेसर रवीन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *