बरेली। दीवाली पर मिठाइयों, बाजार की खाने-पीने की चीजों ने लोगों का हाजमा बिगाड़ दिया। बीते दो दिन में जिला अस्पताल की इमरजेंसी में 100 से अधिक इलाज पेट दर्द, उलटी, दस्त और बुखार से पीड़ित इलाज कराने पहुंचे। इसके चलते अस्पताल का फीवर वार्ड फुल हो गया। मंगलवार को तीन मरीजों को भर्ती कराने को लेकर परिजनों ने हंगामा भी किया। अवकाश के चलते जिला अस्पताल की ओपीडी दो दिन बंद रही। मंगलवार को भी आधा दिन की ओपीडी का संचालन हुआ। ओपीडी में मरीजों की संख्या कम रही, लेकिन इमरजेंसी में लाइन लगी रही। यहां दीवाली के दौरान 100 से अधिक मरीज इलाज कराने पहुंचे। इसमें 35 मरीजों में डायरिया के लक्षण मिले। सभी दस्त, पेट दर्द और बदहजमी से पीड़ित हैं। मरीजों की अचानक बढ़ी संख्या के चलते जिला अस्पताल का फीवर वार्ड फुल हो गया है। मंगलवार को तीन मरीज पेट दर्द, दस्त पीड़ित इमरजेंसी में पहुंचे तो डॉक्टर ने दवा दी और उनको घर जाने को कहा, लेकिन तीमारदार मरीजों को भर्ती करने को कहने लगे। वार्ड फुल होने की वजह से स्टॉफ ने इनकार कर दिया तो हंगामा हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर एडीएसआईसी डॉ. अलका शर्मा ने एक वार्ड में दो बेड खाली कराया और मरीजों को भर्ती किया गया। तब जाकर मामला शांत हुआ।।
बरेली से कपिल यादव
