डॉ. सुषमा गोरियाल का सर्वधर्म एकता समिति के सदस्यो ने किया स्वागत

बरेली- राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग की सदस्या डॉ. सुषमा गोरियाल जी का झुमका चौराहा, बरेली पहुँचने पर सैकड़ो की संख्या में उपस्थित लोगों ने उनका आत्मीय एवं भव्य अभिनंदन किया।

इस अवसर पर बरेली के विभिन्न क्षेत्रों से आए सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों ने पुष्पमालाओं एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर डॉ. सुषमा गोरियाल जी का गर्मजोशी से स्वागत किया। सर्व धर्म एकता समिति के अध्यक्ष मोहम्मद धारा एडवोकेट ,अजीम ,मीसम जैदी , देवेश आर्य , मोनू खान , और स्थानीय पार्षद रंजीत कुमार , विजय कुमार वाल्मीक, सुनीता, पूजा पाल , और सभी क्षेत्र वासियों ने माला और बाबा साहब का चित्र देकर सुषमा गोरियाल जी का अभिवादन व स्वागत किया।और भविष्य में उनके लिए शुभकामनाएं प्रेषित की।इस अवसर पर आकाश पुष्कर जी ने सभी को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओ के समाधान के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *