बरेली/ फतेहगंज पश्चिमी। जवाहर नवोदय विद्यालय रफियाबाद मे शुक्रवार को विद्यालय प्रबंध सलाहकार समिति की बैठक हुई। इसमे बरेली सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार ने सहभागिता कर विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, अनुशासन और विद्यार्थियों को मिल रही सुविधाओं की समीक्षा की। बैठक में विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक माहौल उपलब्ध कराने के साथ उनके सर्वांगीण विकास पर जोर दिया गया। विद्यालय में आधारभूत संसाधनों, आवश्यक सुविधाओं और शिक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाने को लेकर समिति के पदाधिकारियों, शिक्षकों और संबंधित अधिकारियों से चर्चा की गई। सांसद ने विद्यार्थियों की शिक्षा के साथ उनकी जरूरतों और संसाधनों को बेहतर करने के संबंध में आवश्यक बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया। बैठक में सीएचसी प्रभारी डॉ. संचित शर्मा, विद्यालय प्रबंधन समिति के पदाधिकारी, शिक्षक और संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।।
बरेली से कपिल यादव
