बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। रेलवे शंखा पुल के पास बुधवार को ट्रेन से कटकर युवक की मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने डाउन ट्रैक पर कटे पड़े युवक के शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। अधेड़ युवक की शिनाख्त नही हो पाई है। पुलिस ट्रेन से गिरकर युवक की मौत की बात कह रही है। बीस दिन पहले रेलवे शंखा पुल से एक महिला का शव पुलिस ने बरामद किया था। एक माह मे दो शव 50 मीटर के क्षेत्र मे मिलने से क्षेत्र में दहशत बनी हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार को शंखा रेलवे पुल से आगे दोपहर के बाद डाउन ट्रेक पर एक 50 बर्षीय अधेड़ युवक की मौत हो गयी।ट्रेन के कटने से उसका शव क्षत विक्षत हो गया। सूचना पर पहुंचे जीआरपी दरोगा टीकम सिंह के मुताबिक बुधवार को दोपहर के बाद मुरादाबाद की तरफ से बरेली आयी ट्रेन नम्बर 15098 के ड्राइबर ने बताया कि परसाखेड़ा के पास ट्रेन से गिरने से अधेड़ की मौत हो गयी है। सूचना पर पहुंचे तो देखा कि खम्बा नंबर 34 और 36 के बीच मे डाउन लाइन पर अधेड़ कटा हुआ पड़ा था। जिसकी उम्र 50 बर्ष होगी। वह नीली पैंट, सफेद मटमैला रंग का स्वेटर पहने हुये था। शिनाख्त के लिए उसके पास से कुछ नही मिला। जिससे उसकी शिनाख्त नही पाई है। जीआरपी पुलिस शव को कब्जे मे लेकर पंचनामा भरकर मोर्चरी को भेज दिया। गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम होगा।।
बरेली से कपिल यादव
