शाही, बरेली। थाना शाही पुलिस ने खरगोश और तीतर की शिकार करने बाले चार शिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। थाना क्षेत्र के गांव कुल्छा के जंगल मे चार शिकारी वन्य जीवों का शिकार कर रहे थे। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम व थाना शाही पुलिस मौके पर पहुंच गई। वन विभाग के रेंजर संतोष कुमार और थाना अध्यक्ष सतेंद्र सिंह भड़ाना अपनी अपनी टीम के साथ कुल्छा के जंगल मे पहुंच गए और शिकारियों की घेराबंदी कर एक शिकारी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए शिकारी ने अपना नाम नईम अहमद निवासी धौरा टांडा थाना भोजीपुरा बताया। फरार होने वाले साथियों का नाम अफसर, फहीम, अमीत अहमद बताया। पकड़े गए शिकारी के पास से एक बोरा बरामद हुआ। बोरे मे एक चाकू, एक गर्दन कटा हुआ खरगोश एक मृत तीतर एक जाल, एक ब्लेड व दो बाइकें बरामद हुई। वन दरोगा आनंद प्रकाश सक्सेना व डिप्टी रेंजर मुकेश कुमार की तहरीर पर शाही पुलिस ने वन संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 9/51 के तहत मुकदमा दर्ज कर बिधिक कार्यवाही की।।
बरेली से कपिल यादव