कैदी हरपाल का मददगार रामेंद्र पाल को भेजा जेल

बरेली। दो साल पहले सेंट्रल जेल से कैदी को फरार होने में मदद करने वाले उसके भांजे को इज्जतनगर पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेजा है। इज्जतनगर इंस्पेक्टर सुरेश चंद्र गौतम ने बताया कि 10 अक्तूबर 2024 की शाम सेंट्रल जेल के फार्म हाउस में काम करने के दौरान फतेहगंज पूर्वी के गांव खनी नवादा निवासी कैदी हरपाल फरार हो गया था। घटना के पांच दिन बाद पुलिस ने हरपाल को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। हरपाल को फरार होने में मदद करने वाला उसका भांजा बदायूं में थाना दातागंज के गांव हांसीगंज निवासी रामेंद्र पाल मुठभेड़ के दौरान फरार हो गया। दोनों के खिलाफ जेल से फरार होने और पुलिस मुठभेड़ के दो मुकदमे दर्ज किए गए थे। सोमवार को पुलिस ने रामेंद्र को भी गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। अब वह कैंट में नकटिया ग्रास मंडी में रहने लगा था। जेल से फरार होने के बाद वह हरपाल को अपनी बाइक पर बैठाकर ले गया था।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *