कलक्ट्रेट गेट पर आत्मदाह का प्रयास, मां-बेटी ने खुद पर छिड़का पेट्रोल

बरेली। जनपद की सदर तहसील के मानपुर चिकटिया गांव निवासी कमलेषा देवी अपनी बेटी के साथ भूमि पर निर्माण के विरोध में कलक्ट्रेट गेट पर ज्वलनशील पदार्थ के साथ आत्महत्या का प्रयास किया। मौजूद पुलिस व एलआईयू ने बचाकर जब जांच किया तो पता चला कि उसके पास कोई माचिस नही थी। वह प्रशासन पर मानसिक दबाव बनाने का प्रयास कर रही थी। इनका मामला सिविल कोर्ट में चल रहा है। कमलेषा देवी का आरोप है कि उनकी भूमि पर दबंगों की तरफ से फर्जी दस्तावेज तैयार करके जबरन कब्जा करने की नियत से निर्माण करा रहे हैं। परिजनों ने कई बार विरोध किया लेकिन विपक्षियों द्वारा कोई रोक नहीं लगाई जा रही है। महिला कलेक्ट्रेट गेट पर इस बात के विरोध में पहुंची। वह अपने बेटे की बाइक पर बेटी के साथ बैठकर पहुंची थी। इसके बाद बाइक दूर खड़ी करके गेट पर बाटल लेकर पहुंच गई। इस दौरान अपने व बेटी के ऊपर ज्वलनशील पदार्थ छिड़क लिया। जब एलआईयू व पुलिस ने झपट्टा मारकर इनको रोका व कड़ाई से पूछताछ की। जब महिलाओं ने बताया कि माचिस नहीं है, तब जाकर टीम को राहत मिली। जब एलआईयू वाले जिलाधिकारी के समक्ष महिला को लेकर पहुंचे तो उन्होंने भी महिला से पूछताछ की। जानकारी हुई कि महिला घर से ही माचिस लेकर नहीं चली थी, जिससे यह पता चला कि महिला प्रशासन पर दबाव बनाने के चलते ऐसा किया। पूरे प्रकरण की शिकातय महिला ने तीन माह पहले मई में एडीएम न्यायिक से की थी। ऐसे में उनके स्तर से भी मामले की जांच करते हुए जब यह पाया कि मुकदमा सिविल कोर्ट में चल रहा है तो वह कोई आदेश नहीं कर सके।।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *