इंटर कॉलेज में शिक्षक थे विधायक छत्रपाल गंगवार, अब यूपी सरकार मे बने मंत्री

बरेली। जिले की बहेड़ी विधानसभा से भाजपा विधायक छत्रपाल गंगवार ने रविवार की शाम को यूपी के मंत्री परिषद की शपथ ली। सीएम योगी और अन्य विधायकों की मौजदूगी में प्रदेश की राज्यपाल आंनदीबेन ने छत्रपाल को मंत्री पद की शपथ दिलाई। आपको बता दें कि पार्टी हाईकमान से निर्देश मिलने के बाद वह एक दिन पहले ही लखनऊ रवाना हो गए थे। जिले के ब्लॉक दमखोदा के रहने वाले छत्रपाल सिंह को 2002 में भाजपा से पहली बार टिकट मिला लेकिन उसमे हार गए थे। जिसमे सपा के मंजूर अहमद जीते थे। उनकी हत्या के बाद भाजपा बसपा का गठबंधन हो जाने पर बसपा को समर्थन दिया था। 2007 के चुनाव में पहली बार विधायक बने। इसके बाद 2012 के चुनाव मे हार गए। आरएसएस में सीतापुर में प्रचारक और विस्तारक के रूप में काम कर चुके है। आरएसएस से जुड़े होने की वजह से इन्हें भाजपा 2002 में सियासत में उतारा गया। छत्रपाल सिंह अपने गृह निवास धनीराम इंटर कॉलेज में शिक्षक रहे। उसके बाद वहीं प्रिंसिपल बनकर सन 2018 में रिटायर्ड हो गए। 2017 में बसपा के नसीम अहमद को हराने के बाद छत्रपाल गंगवार विधायक बने। पार्टी में कुर्मी चेहरे के रूप में विधानसभा चुनाव में भाजपा उनका इस्तेमाल करेगी। इसे पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार की राजनीतिक भरपाई के रूप में देखा जा रहा है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।