आगामी चुनावों में बूथ लेवल टिकाऊ कार्यकर्ताओं को ही प्राथमिकता : मोहन डागर

राजस्थान/बाड़मेर- बाड़मेर जैसलमेर और बालोतरा आकर कोई भी छोटा बड़ा नेता अपना कुनबा बढ़ाने के लिए कभी इस पार तो कभी उस पार किसी भी पार्टी का झण्डा पकड़ कर बुलंद आवाज़ करते हुए जागरूक लोगों और मतदाताओं से मतपत्रों को पेटियों या फिर मशीनों में डालने के साथ ही उड़न छू हो जाता है और जनता उसके इन्तजार में पलक पावड़े बिछा कर अगले पांच साल तक और इन्तजार करती रहतीं है लेकिन आमजनता का एक ही सवाल रहता है की हमारी मूलभूत समस्याओं का धरातल पर समाधान करने के लिए कौन है जिम्मेदार, सरकारी मशीनरी या फिर वो जिसके लिए दिन रात और महिनों तक जोड़ तोड़ कर उनके विजय प्राप्त करने तक लोगों को लुभावना सपने दिखाने के बाद अब तो एक ही शब्द सुनने को मिलेगा जय राम जी….. लेकिन इस बार बूथ लेवल टिकाऊ कार्यकर्ताओं को पहली प्राथमिकता रहेगी और पैराशूटों को कोई जगह नहीं मिलेगी आगामी चुनावी समर में चाहे वो कितना भी बलशाली क्यों न होगा।

एक सवाल के जवाब में प्रत्युत्तर के दौरान बाड़मेर काग्रेस पार्टी में दो धड़ा करने वाले नेताओं द्वारा एक दूसरे से अपने आप को पार्टी में सर्वे सर्वा घोषित करने के चक्कर में पार्टी की साखं दांव पर लगीं हुईं हैं लेकिन बहुत जल्दी ही बाड़मेर के सभी काग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता और नेता एक जाजमं पर बैठे हुए आपको दिखाई देगें इसमें कोई शक शुबहा नहीं होगा‌ और बाड़मेर – चौहटन में हमारे सभापति साथ ही सभी पंचायत समितियों के प्रधान भी हमारी पार्टी से बनाऐंगे वो हमारीे सबसे मजबूत कड़ी बूथ लेवल कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत का परिणाम होगा।

स्थानीय सांसद सेवा केंद्र में जिला कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं ब्लाक अध्यक्ष एवं मंडल अध्यक्ष की बैठक राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं बाड़मेर जिला कांग्रेस प्रभारी मोहन डागर के मुख्य आतिथ्य में एवं जिला कांग्रेस कमेटी जिलाध्यक्ष लक्ष्मण गोदारा की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

कांग्रेस शहर मंडल अध्यक्ष स्वरूप सिंह पंवार ने बताया की बैठक को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी मोहन डागर ने कहा कि आने वाले नगरीय निकाय चुनाव को लेकर कार्यकर्ता अभी से सक्रिय हो जाए और निश्चित ही बाड़मेर नगर परिषद एवं चोहटन नगरपालिका में कांग्रेस का बोर्ड बनेगा। उसको लेकर कांग्रेस पार्टी सक्रिय कार्यकर्ताओं को इस बार चुनाव में मौका देगी । पार्टी युवाओं को भी अधिक से अधिक मौका देगी । सभी वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता आपस में समन्वय बनाकर मजबूती से चुनाव लड़े जो जीतने वाला उम्मीदवार होगा निश्चित तौर पर उनको टिकट दिया जाएगा।

जिलाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह गोदारा ने कहा कि कार्यकर्ता कांग्रेस पार्टी की रीढ़ की हड्डी है और सभी कार्यकर्ताओं में आपस में समन्वय करके और समर्पित कार्यकर्ताओं को निराश नहीं करेगी । वार्ड वाइज़ कमेटी बना कर चुनाव संचालन कमेटी का गठन कर कार्यकर्ताओं का चयन करेंगे जिससे कांग्रेस पार्टी का बाड़मेर नगर परिषद में बोर्ड बने। इस बार भी कांग्रेस बहुत मजबूत स्थिति में सभी कार्यकर्ता मिलकर चुनाव लड़ेंगे और बाड़मेर एवं चोहटन में कांग्रेस का बोर्ड बनाएंगे।

इस दौरान पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष फतेह खान, पीसीसी सदस्य रिडमल सिंह दांता, वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व उप सभापति चेन सिंह भाटी, पूर्व उपजिला प्रमुख सोहन लाल चौधरी, ब्लॉक अध्यक्ष देवाराम सांजटा, पार्षद दीन मोहम्मद, आरजीपीआरएस जिलाध्यक्ष महावीर बोहरा, मेवाराम सोनी, मुकेश जैन, हरिश सेवर, मंडल अध्यक्ष दिनेश भंसाली, किशन लाल मेघवाल, नरेश देव सारण, तरुण बालवानी, अमित बोहरा, वीपी सिंह आगौर, रमेश आचार्य, गोविंद भील,सोहनलाल मंसूरिया, सीपी बेनीवाल, जितेन्द्र चौहान, कुटलाराम मेघवाल, रमजान खान, मिश्रीमल जाटोल, छगनलाल गोसाई उपस्थित रहे ।

— राजस्थान से राजूचारण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *