क्षेत्रीय पर्यटन कार्यालय में गुरुजन हुए सम्मानित

बरेली-  गुरु पूर्णिमा महर्षि वेदव्यास जयंती एवं संत रविदास प्रकाश वर्ष के अवसर पर क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी कार्यालय में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में सक्रिय योगदान हेतु आरटीओ रविंद्र कुमार द्वारा राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त प्रधानाचार्य एवं आंचलिक विज्ञान समन्वयक डॉ रवि प्रकाश शर्मा, मंडलीय सड़क सुरक्षा प्रभारी एवं प्रधानाचार्य डॉ राजेश कुमार सक्सेना, इको क्लब प्रभारी एवं व्यावसायिक प्रवक्ता प्रवीण कुमार शर्मा को प्रमाण पत्र देखकर सम्मानित किया गया। उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर इनके द्वारा शैक्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रमों के समन्वयन एवं मूल्यांकन में प्रशंसनीय भूमिका रही। विज्ञान लोकप्रियकरण कार्यक्रमों में उल्लेखनीय योगदान हेतु केसर इंटर कॉलेज बहेड़ी के प्रधानाचार्य डॉ रवि प्रकाश शर्मा को कई राष्ट्रीय एवं राज्य पुरस्कार प्राप्त हुए हैं। व्यवसायिक प्रवक्ता प्रवीण कुमार शर्मा ने पर्यावरण संरक्षण, संवर्धन हेतु वृक्षारोपण और उद्यमिता प्रोत्साहन कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाई है। प्रधानाचार्य राजकीय हाई स्कूल कतरौली फरीदपुर के प्रधानाचार्य डॉ राजेश कुमार सक्सेना ने उत्तर प्रदेश सरकार के बाल प्रोत्साहन कार्यक्रमों में प्रशंसनीय कार्य किया है। क्षेत्रीय कार्यालय माध्यमिक शिक्षा परिषद सहायक सचिव एस एन मिश्र ने गुरुजनों को सम्मानित होने पर बधाई थी।

— बरेली से पी के शर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *