सहारनपुर में समाजवादी छात्र सभा ने महंगाई के विरोध में सौंपा ज्ञापन

सहारनपुर। बढ़ती महंगाई और आम जनता से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर समाजवादी छात्र सभा, सहारनपुर के पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष मौ. शाह नज़र के नेतृत्व में जिला प्रशासन के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में रसोई गैस, पेट्रोल, डीजल तथा बिजली की लगातार बढ़ रही कीमतों पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा गया कि महंगाई का सीधा असर आम लोगों के जीवन पर पड़ रहा है। संगठन ने आवश्यक वस्तुओं के दामों पर नियंत्रण करने और जनता को राहत देने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की।

प्रतिनिधिमंडल ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए आम नागरिकों के हितों को ध्यान में रखकर प्रभावी कार्रवाई किए जाने की आवश्यकता पर बल दिया।

इस दौरान जिला उपाध्यक्ष साहिल पठान, वक्कास अली टाटाहेरी, मुबाशिर मलिक मानकमऊ, जिला सचिव एडवोकेट काज़ी मोहिउद्दीन, माज़ अली खान, देहात विधानसभा अध्यक्ष अली गाड़ा (सड़क दूधली), नकुड़ विधानसभा अध्यक्ष फैसल गौर (गठेड़ा), मीडिया प्रभारी मौ. शादाब रसूलपुर समेत संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

— सहारनपुर से रविश आब्दी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *