राजस्थान/बाड़मेर- बाड़मेर शहर में नगर परिषद की ओर से नालों की सफाई के लिए विशेष अभियान जारी है l नगर परिषद आयुक्त भगवत सिंह परमार ने बताया कि शुक्रवार को सहायक नगर नियोजक मोहित शर्मा एवं राजस्व निरीक्षक अशोक कुमार शर्मा के निर्देशन में जमादार भोलाराम एवं सफाई कर्मचारियों ने जेसीबी की सहयोग से मरुधर होटल से सेवा सदन तक का नाला साफ करवाया। उन्होंने बताया कि शनिवार को मल्लीनाथ सर्किल के पास का नाला साफ करवाया जाएगा। ताकि बारिश के मौसम में ओवर फ्लो के साथ संबंधित इलाकों में जल भराव की समस्या नहीं हो।
आयुक्त भगवत सिंह परमार ने बताया कि शुक्रवार को 17 हजार 500 रुपए जुर्माना वसूला गया lउन्होंने बताया कि बाड़मेर शहर में आवारा पशुओं की धरपकड़ के साथ उनको गोशालाओ में भेजा जा रहा है l शुक्रवार को स्वास्थ्य निरीक्षक भगवानदास घारु के निर्देशन में जमादार महेश सारहेगा एवं सफाई कार्मिकों ने 17 आवारा पशु पकड़े। इनको गोशाला भिजवाया गया l बाड़मेर शहर में आवारा पशुओं की धरपकड़ का अभियान लगातार जारी रहेगा।
— राजस्थान से राजूचारण
