बरेली। कोतवाली स्थित आंबेडकर पार्क में कांग्रेसियों ने डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। पीलीभीत के कोऑर्डिनेटर और निवर्तमान शहर कांग्रेस अध्यक्ष अजय शुक्ला ने कहा कि डॉ. आंबेडकर देश के महान समाज सुधारकों में अग्रणी थे। पारस शुक्ला प्रदेश अध्यक्ष, पश्चिमी उत्तर प्रकाश युवा कांग्रेस), जुबैर राहान, फिरोज खान, मुन्ने अंसारी, शिवांश शर्मा शोवी खान, इश्तयाक अंसारी, अवनीश चौबे सहित कई कार्यवार्ता मौजूद रहे। इधर, महानगर कांग्रेस पार्टी ने भी डॉ. आंबेडकर की जयंती मनाई। अध्यक्ष दिनेश दद्दा, प्रवक्ता केबी त्रिपाठी, पंडित राज शर्मा, डॉ. मेहदी हसन, विनय कुमार, महेंद्रपाल, तबस्सुम खान, फिरदौस खान, शुभम मलिक सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।।
बरेली से कपिल यादव
