डॉ. आंबेडकर के विचार आज भी प्रासंगिक, जय भीम के नारों से गूंज उठा शहर

बरेली। संविधान के मुख्य शिल्पकार और भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। सरकारी कार्यालयी, राजनीतिक दलों के दफ्तरों और विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में बाबा साहब को नमन किया गया। भव्य शोभायात्रा निकाली गई तो कहीं गोष्ठियों के माध्यम से उनके सिद्धांतों को याद किया गया। वक्ताओं ने बाबा साहब के दिखाए मार्ग पर चलने और संविधान को रक्षा का संकल्प लिया। कलेक्ट्रेट सभागार में कार्यक्रम में जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें दलितों का मसीहा और आधुनिक भारत का निर्माता बताया। कहा कि डॉ. आंबेडकर ने कठिन संघर्ष और शिक्षा के बल पर जातिगत भेदभाव की बेड़ियों को तोड़ा। बैठक में एडीएम प्रशासन पूर्णिमा सिंह, एडीएम संतोष कुमार और एडीएम नगर सौरभ दुबे आदि मौजूद रहे। इधर, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. विनीता ने कार्यालय में डॉ. आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर कार्यालय का स्टाफ भी उपस्थित रहा। बीएसए ने भीमराव आंबेडकर के कार्यों की चर्चा करते हुए सभी से अपील की कि हमें उनके आदर्शों पर चलना चाहिए। डॉ. आंबेडकर ने अतुलनीय कार्य किए: प्रो. केपी सिंह : बरेली। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय मे मंगलवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में विश्वविद्यालय के केंद्रीय पुस्तकालय मे आंबेडकर चेम्बर का उद्घाटन किया गया। कुलपति प्रो. केपी सिंह ने कहा कि डॉ. आंबेडकर भारतीय समाज एवं देश को आंतरिक रूप से मजबूत करने के लिए सर्वाधिक चिंतित रहे। इस दिशा में उन्होंने अतुलनीय कार्य किए। मुख्य वक्ता प्रो. आशुतोष प्रिय ने कहा कि जिस आंबेडकर को पढ़ने नही दिया गया। आज हर व्यक्ति उन्हें पड़ रहा है। कुलपति एवं कुलसचिव हरीश चंद ने डॉ सुरेश कुमार और डॉ. कामिनी विश्वकर्मा की संपादित पुस्तक डॉ. बीआर अंबेडकर, ए पेट वॉरियर ऑफ सोशल जस्टिस का विमोचन किया। वही संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती मंगलवार को शहर मे धूमधाम से मनाई गई। संविधान शिल्पी को नमन करने के लिए शोभायात्राएं निकाली गई। शाम होते-होते यह जनसैलाब कोतवाली के सामने आंबेडकर पार्क में एकत्रित हुआ। पूरा वातावरण ‘जप भीम’ जो उद्‌घोष से गुंजायमान रहा। कोतवाली से शुरू हुई मुख्य शोभायात्रा जीआईसी रोड. जिला पंचायत, कुतुबखाना और जिला अस्पताल रोड जैसे इलाकों से गुजरी। जगह-जगह पुष्प वर्षा कर सोभायात्रा का स्वागत किया गया। वक्ताओं ने बाबा साहब के जीवन संघर्षों पर प्रकाश डाला। बिंदु सक्सेना ब्रह्मस्वरूप सागर, अक्षन अंसारी, रिसीपाल सिंह, जीतेंद्र पूनम गौतम, वीरपाल, सुरेश चंद्र आदि रहे। महापौर ने किया शोभायात्रा का स्वागत : डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती पर शोभायात्रा का महापौर डॉ. उमेश गौतम ने नगर निगम गेट पर अभिनंदन किया। महापौर ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि बाबा साहब द्वारा दिखाया गया समानता और समरसता का मार्ग आज भी वैश्विक प्रेरणा का केंद्र है। जय भीम के उद्‌घोध और कोल-नगाड़ों की बीच इस स्वागत कार्यक्रम ने सामाजिक एकता और सद्भाव की मिसाल पेश की। पार्षदों व गणमान्य नागरिकों ने भी बढ़-चढ़कर सहभागिता की।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *