बरेली। समाजवादी पार्टी के कार्यालय पर महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी की अध्यक्षता में जयंती मनाई गई। कार्यकर्ताओं ने वावा साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर संविधान की रक्षा का संकल्प लिया। शमीम सुल्तानी ने कहा कि बाबा साहब ने हिंदू कोड बिल और समानता के सिद्धांतों के जरिए पिछड़ों और दलितों को सम्मान से जीने का हक दिया। भोजीपुरा विधायक शहजिल इस्लाम ने कहा कि बाबा साहब के अधूरे मिशन को अखिलेश यादव पीडीए के माध्यम से मजबूती दे रहे हैं। पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि आज संविधान को बचाने की बड़ी चुनौती है। पंडित दीपक शर्मा, अशोक यादव, कदीर अहमद, राजेश अग्रवाल, ई. अनीस अहमद, संजीव सक्सेना, संजीव पादव, सैफ बली खां, हरिओम प्रजापति, साजिद, सत्यदेव ओझा, आदित्य कश्यप, अमित गिहार, अकरम खान, ब्रजेश यादव, ओमपाल यादव, मुधिष्ठिर पाल सिंह, बाबा मिर्मा, ओमपाल यादव, अहमद खान, राशिद अहमद, महेन्द्र, कुलदीप राना, राजेंद्र राजपूत आदि मौजूद रहे।।
बरेली से कपिल यादव
