25 हजार रुपये के इनामी अपराधी को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार

आंवला, बरेली। जनपद की आंवला पुलिस ने हत्या के प्रयास, गैंगस्टर एक्ट समेत तीन गंभीर मामलों में वांछित चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी शातिर अपराधी को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी है। जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने उसके कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस और मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस के अनुसार 19 जून को पुरैना बस स्टेंड बाला जी धाम कॉलोनी के रहने वाले कौशल प्रजापति ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि संजय यादव और उसके साथियों ने लोहे की रॉड से जान से मारने की नीयत से उनपर हमला किया और अपहरण करने की कोशिश की। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की थी। आरोपी संजय यादव पर थाना आंवला में दर्ज हत्या के प्रयास, मारपीट और गैंगस्टर एक्ट के मुकदमों में वांछित भी चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर एसएसपी ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। रविवार को थाना आंवला पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी कच्चे रास्ते से जा रहा है। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ने का प्रयास किया तो आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके दोनों पैरों में गोली लग गई। उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस को आरोपी के पास से तमंचा और कारतूस भी बरामद हुए है। इसके साथ ही मुठभेड़ मे हेडकांस्टेबल रवि शंकर भी घायल हो गए। पुलिस जब आरोपी को सीएचसी आंवला लेकर पहुंची तो वहां हैल्थ स्टाफ नदारद मिला। बाद में पुलिस को उसे सीएचसी मझगवां ले जाना पड़ा।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *