हिबा ग्रीन फाउंडेशन ने लगाया पौधारोपण शिविर, एक साल मे एक लाख पौधे लगाने का लक्ष्य

बरेली। पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक सहभागिता की दिशा मे बड़ा कदम उठाते हुए हिबा ग्रीन फाउंडेशन ने ग्रेटर नोएडा मे वृहद वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत की। इस अभियान के आरंभिक चरण के तहत सोसाइटी परिसर में बड़ी संख्या में पौधे लगाए गए, जिससे निवासियों के लिए हरित और स्वस्थ वातावरण बनाने में मदद मिलेगी। अभियान का नेतृत्व फाउंडेशन की संस्थापक हिबा खान ने किया। उन्होंने एक साल में एक लाख पौधे लगाने का संकल्प दोहराया। सोसाइटी के बच्चों, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों और स्वयंसेवकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया गया तथा सामूहिक प्रयासों से पर्यावरण संरक्षण और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रकृति बचाने के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। उपस्थित नागरिकों को पेड़ों के दीर्घकालिक लाभों के बारे में जानकारी दी गई और रोपे गए पौधों की देखभाल की ज़िम्मेदारी लेने के लिए प्रेरित किया गया। उपस्थित जन समूह ने पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया ताकि यह अभियान स्थायी पर्यावरण प्रतिबद्धता में बदल सके। हिबा ग्रीन फाउंडेशन पर्यावरण संरक्षण, सतत विकास, जैव विविधता की रक्षा और समुदाय संचालित हरित पहलों के लिए समर्पित संस्था है। पौधरोपण अभियान, जागरूकता कार्यक्रमों और साझा पर्यावरण परियोजनाओं के माध्यम से फाउंडेशन एक स्वस्थ पर्यावरण के लिए जनसमूह में सकारात्मक कार्रवाई को प्रेरित करने की दिशा में विशेष कार्य कर रहा है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *