24वां दीक्षांत समारोह चार अगस्त को, तैयारियों के लिए बनी 32 समितियां

बरेली। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय का 24वां दीक्षांत समारोह चार अगस्त को होगा। समारोह का भव्य और सफल बनाने के लिए गुरुवार को कुलपति की अध्यक्षता में एक बैठक हुई। बैठक में दीक्षांत समारोह से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विचार-विमर्श के बाद कुल 32 अलग-अलग समितियों का गठन कर अधिकारियों व प्रोफेसरों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।कुलसचिव महेंद्र कुमार ने बताया कि दीक्षांत समारोह की गरिमा के अनुरूप प्रशासनिक और अकादमिक स्तर पर पुख्ता इंतजाम किए जा रहे है। इसके लिए स्वागत समिति में प्रो. रवींद्र सिंह, प्रो. आलोक श्रीवास्तव, प्रो. निवेदित श्रीवास्तव, प्रो. एसके पांडेय सहित कार्यपरिषद व विद्यापरिषद के समस्त सदस्यों को शामिल किया गया है। मेडल व ड्रेस कोड समिति की जिम्मेदारी डीएसडब्ल्यू प्रो. विनय ऋषिवाल को सौंपी गई है। डिग्री वितरण व मेडल धारकों के बैठने की व्यवस्था परीक्षा नियंत्रक डॉ. अनिल कुमार यादव को दी गई है। मंच व टेंट की व्यवस्था प्रो. जेएन मौर्य को दी गई है। अनुशासन व जिला प्रशासन से संपर्क चीफ प्रॉक्टर प्रो. रावेंद्र सिंह को दी गई है। कुलाधिपति व विशिष्ट अतिथियों की व्यवस्था प्रो. संजय गर्ग व डॉ. अजय यादव को दी गई है। सांस्कृतिक व मंच सज्जा के साथ राष्ट्रगान व कुलगीत की जिम्मेदारी डॉ. ज्योति पांडेय को दी गई है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *