10 एमबीए का ट्रांसफार्मर फुंकने से बहेड़ी मे छाया बिजली संकट, आपूर्ति चरमराई

बहेड़ी, बरेली। बारिश होने से गर्म पड़ा नगर की आपूर्ति का 10 एमबीए का ट्रांसफार्मर फुंक गया। ओवरलोड की वजह से ट्रांसफार्मर गरम पड़ गया था। जो कि बारिश होने और फुंक गया। ट्रांसफार्मर खराब होने अब नगर को 12 घंटे की आपूर्ति दो दो घंटों की शिफ्ट में मिलेगी। पिछले कई दिन से भयंकर गर्मी पड़ रही है। इस भीषण गर्मी में शनिवार से बिजली की आपूर्ति बुरी तरह चरमरा गया है। जिससे लोगों का बुरा हाल हो गया है। भीषण गर्मी में तापमान बढ़ जाने की वजह से ट्रांसफार्मर गर्म पड़ रहे है। गर्म ट्रांसफार्मर को खराब होने से बचाने के लिए नगर के पंजाबी कालोनी पावर हाउस पर ट्रांसफार्मरों में फर्राटे लगाए गए थे और पाइप से पानी का छिड़काव किया गया था। इसके बावजूद रविवार की सुबह बातिश होने पर यहां पर लगा 10 एमबीए का ट्रांसफार्मर फुंक गया। पिछले दो दिनों से बिजली की आपूर्ति बुरी तरह चरमरा गई है। रविवार की रात को कई घंटे बिजली गायब रहीं। जिससे भीषण गर्मी में लोग सिहर उठे। बिजली की आपूर्ति बाधित होने पर इनवर्टर भी काम छोड़ गए। रविवार को क़रीब साढ़े तीन बजे आपूर्ति मिली। सुबह तड़के बारिश होने पर पंजाबी कालोनी पावर हाउस में लगा 10 एमबीए का पावर हाउस खराब हो गया। ट्रांसफार्मर सही न होने तक नगर की आपूर्ति दो दो घंटे की की शिफ्टों में मिलेगी। नगर को दो हिस्सों में बांटकर एक समय में एक ही भाग में दो घंटे की आपूर्ति की जाएगी। बिजली अफसरों ने ट्रांसफार्मर सही न होने तक फिलहाल बिजली की खपत कम करने की अपील की है। नगर के जेई रमेश सैनी ने कहा है कि ट्रांसफार्मर बदलवाने में तीन से चार दिन लग सकते है। तब तक उपभोक्ता संयम बरतें। नगर की आपूर्ति की वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने आग्रह किया है कि उपभोक्ता एसी न चलाएं और कम से कम लोड डालें, जिससे बिजली की आपूर्ति सही से मिल सके। उन्होंने कहा ट्रांसफार्मर को सही कराया जा रहा है। अगर सही नहीं हो सका तो दूसरा ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा। फूंका ट्रांसफार्मर बदलवाने के लिए बिजली महकमे के लोग जुट गए है। यहां के लिए 10 एमबीए का नया ट्रांसफार्मर चेन्नई से आएगा जिसे आने में लगभग सात दिन का समय लग सकता है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *