भुता मे पैमाइश के दौरान झोपड़ी मे लगी आग, वीडियो वायरल

भुता, बरेली। जनपद के थाना भुता क्षेत्र के रजपुरी नवादा गांव मे विवादित भूमि की पैमाइश के दौरान एक विधवा महिला की झोपड़ी में आग लग गई। इस घटना के बाद महिला ने दूसरे पक्ष पर आग लगाने का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस का दावा है कि महिला पक्ष ने राजस्व कार्रवाई को प्रभावित करने के लिए खुद ही झोपड़ी में आग लगाने हैं। झोपड़ी में आग लगने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। भुता के रजपुरी नवादा गांव निवासी जगतार कौर पिछले लगभग 25 वर्षों से खेत में झोपड़ी बनाकर रह रहीं थी। किसान ने एसडीएम से शिकायत करके अवैध कब्जा करके झोपड़ी बनाए जाने का आरोप लगाया। एसडीएम ने शिकायत का निस्तारण करने के लिए राजस्व टीम को मौके पर पैमाइश के लिए भेजा। शनिवार शाम को राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम भूमि की पैमाइश के लिए मौके पर पहुंची थी। राजस्व टीम पैमाइश कर रही थी। इसी दौरान झोपड़ी में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। पुलिस ने आग को बुझाया। भुता थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार ने बताया कि राजस्व टीम पुलिस बल के साथ भूमि का सीमांकन करने और कब्जा दिलाने की कार्रवाई के लिए मौके पर गई थी। उनके अनुसार, महिला पक्ष ने राजस्व कार्रवाई से ध्यान भटकाने के उद्देश्य से खाली पड़ी झोपड़ी में खुद आग लगा दी। इसके बाद पैमाइश पूरी कर संबंधित पक्ष को कब्जा दिलाया गया। इस घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में झोपड़ी में आग लगी दिखाई दे रही है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *