श्रीराम मूर्ति मेडिकल कॉलेज की छत से कूदा छात्र, रैगिंग के आरोप में रिपोर्ट दर्ज

भोजीपुरा, बरेली। श्रीराम मूर्ति मेडिकल कॉलेज मे एमडी की पढ़ाई कर रहा छात्र छत से कूद गया। इस मामले में घटना के एक महीने बाद छात्र के पिता ने तीन डॉ और मेडिकल कॉलेज प्रबंधन समेत अज्ञात पर रैगिंग समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। यह रिपोर्ट बिजनौर मे थाना किरतपुर के बुडगरा निवासी सुधीर पाराशर ने लिखाई है। सुधीर का कहना है कि उनका बेटा बरेली के निजी मेडिकल कॉलेज में एमडी प्रथम वर्ष का छात्र है। एमडी ज्वाइन करने के कुछ दिन बाद ही द्वितीय और तृतीय वर्ष के सीनियर उनके बेटे को प्रताड़ित करने लगे। ड्यूटी कराने के साथ ही उनके बेटे को प्रताड़ित किया जाता था। इस संबंध में बेटे ने एचओडी से शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नही की गई। सीनियर्स की रैगिंग और अमावनीय व्यवहार से परेशान होकर दो मई को पूर्वाह्न करीब 11:15 बजे उनके बेटे ने तीसरी मंजिल से कूदकर खुदकुशी की कोशिश की। नजीबाबाद सीएचसी में बेटे का मेडिकल कराने के बाद उन्होंने एसएसपी से शिकायत कर इस मामले में कार्रवाई की मांग की। मेडिकल कॉलेज के तीन डॉक्टर, कुछ छात्र और कॉलेज प्रशासन के खिलाफ रैगिंग समेत अन्य आरोपों में रिपोर्ट दर्ज कराई है। छात्र छत से जीने के अंदर गिरा था। अगर वह खुदकुशी की कोशिश करता तो बाहर की ओर गिरता।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *