शिक्षा के बिना जीवन अधूरा-डॉ महेंद्र सक्सेना

बरेली – शिक्षा का जीवन में बहुत महत्व होता है बिना शिक्षा के जीवन जीने का कोई उद्देश्य नहीं बह पशु समान होता है इसलिए शिक्षा के साथ नैतिक गुणों का भी विकास हर व्यक्ति को अपने अंदर करना चाहिए और अपने गुरुओं का सम्मान करना चाहिए सच्चे गुरु ही जीवन का मार्ग प्रशस्त करते हैं और यही भगवान का रूप होते हैं यह बात राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक एवं राष्ट्रीय स्तर के चित्रकार डॉक्टर महेंद्र सक्सेना ने एक शैक्षिक विचार संगोष्ठी के अंतर्गत राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक लाल बहादुर गंगवार के गंगापुरम स्थित निवास पर कही ज्ञात हो बह राज्य एवं राष्ट्रीय पुरस्कार शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के जिला संरक्षक भी हैं लाल बहादुर गंगवार ने इस अवसर पर मेरे आदर्श शिक्षक नामक पुस्तक भी भेंट की जो बरेली कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉक्टर नत्थू लाल शर्मा जी को समर्पित थी जिसका संपादन कार्य बेसिक के शिक्षक डॉक्टर अमित शर्मा द्वारा किया गया इस अवसर पर सेंट्रल जेल के पूर्व जेलर रफत अली एवं समाज सेविका सीमा गंगवार भी मौजूदरहे । लाल बहादुर ने डॉक्टर महेंद्र सक्सेना को गोलू देवता के मंदिर निर्माण हेतु बधाई भी दी। उनकी बेटी का भारतीय प्रबंध संस्थान बेंगलुरु में चयन होने पर डॉक्टर महेंद्र सक्सेना ने वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद की ओर से बधाई भी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *