शाहजहांपुर के युवक का रामगंगानगर कॉलोनी मे मिला शव, गला दबाकर हत्या की पुष्टि

बरेली। जनपद के रामगंगानगर मे निर्माणाधीन मकान की चौकीदारी कर रहे युवक की हत्या करके शव तीन मंजिल छत से फेंक दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मे गला दबाकर उसकी हत्या करने की पुष्टि हुई है। पुलिस घटना के खुलासे को लेकर जुटी हुई है। बिथरी चैनपुर की रामगंगानगर कॉलोनी मे लक्ष्मीकांत के मकान का निर्माण चल रहा है। यहां उनके रिश्ते के साले शाहजहांपुर में थाना जलालाबाद के गांव बिरयतरा निवासी 45 वर्षीय अनिल कुमार पिछले करीब एक साल से चौकीदारी कर रहे हैं। गुरुवार सुबह करीब साढ़े सात बजे आसपास के लोगों ने अनिल का शव मकान के पास पड़ा देखा तो पुलिस का सूचना दी। इस पर एसओ राजेश कुमार मिश्रा मौके पर पहुंचे और फोरेंसिक टीम को बुलाकर जांच कराने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। इस दौरान पुलिस ने आशंका जताई कि छत से गिरने के कारण अनिल की मौत हुई है। मगर पोस्टमार्टम में अनिल की गला दबाकर हत्या की बात सामने आई। गले की हड्डी टूटी होने के साथ ही दोनों ओर कसने का निशान मिला है। गर्दन की हड्डी भी टूटी मिली है और सिर में खून का थक्का जमा हुआ मिला है। लिवर व किडनी फटी होने के साथ पसली भी टूटी मिली और शरीर पर छोटे-बड़े चोट के करीब 18 निशान मिले हैं। इस आधार पर मारपीट के दौरान हत्या करके छत से फेंकने की आशंका जताई जा रही है। घटनास्थल पर दोबारा जांच करने के लिए पहुंची पुलिस : चौकीदारी कर रहे युवक का शव मिलने के बाद दिन भर पुलिस उसकी छत से गिरकर मौत होना मान रही थी लेकिन शाम को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हत्या की बात सामने आई। इस पर एसओ राजेश बाबू मिश्रा फोर्स के साथ दोबारा जांच के लिए घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस का कहना है कि घटनास्थल से मृतक अनिल का मोबाइल नहीं बरामद हुआ है। अभी तक यह भी साफ नहीं हो सका है कि वह कहां पर रहकर अपने रिश्तेदार लक्ष्मीकांत के मकान का निर्माण करा रहे थे। जिस तरह अनिल के शरीर पर चोटें मिली है। उनसे स्पष्ट है कि कोई परिचित व्यक्ति उन्हें छत पर लेकर गया। वहां विवाद के दौरान उनसे मारपीट की गई और गला दबाकर हत्या करने के बाद शव नीचे फेंक दिया गया। पुलिस उस परिचित व्यक्ति के बारे में भी जानकारी जुटा रही है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *