मीरगंज, बरेली। जनपद के थाना मीरगंज क्षेत्र मे घर मे ही फंदे पर लटकी मिली किशोरी से दुष्कर्म भी किया गया था। पोस्टमार्टम मे इसकी पुष्टि होने के बाद जांच के लिए स्लाइड बनाई गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फंदे से लटकने से मौत सामने आने पर उसके पिता ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस की अब तक जांच मे करीबी ही संदेह के घेरे मे है। मीरगंज के एक गांव मे रहने वाली 12 वर्षीय किशोरी का शव मंगलवार शाम घर में ही फंदे पर लटका मिला था। पुलिस ने जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। किशोरी के पिता ने पुलिस को बताया कि वह दिल्ली मे रहकर मजदूरी करता है। गांव में उसकी पत्नी पांच बच्चों के साथ रहती है। मंगलवार शाम करीब पांच बजे 12 वर्षीय बड़ी बेटी और छोटी बेटी को घर में छोड़कर उसकी पत्नी राशन लेने चली गई। कुछ देर बाद छोटी बेटी ने पिता को वीडियो कॉल करके दिखाया कि बड़ी बेटी का शव फंदे पर लटका है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दो डॉक्टरों के पैनल ने किशोरी का पोस्टमार्टम किया तो सामने आया कि फंदे पर लटकने से ही उसकी मौत हुई है। मगर मौत से पहले किशोरी के साथ रेप किया गया है। उसके प्राइवेट पार्ट्स, कंधा व कमर पर चोटों के हल्के निशान भी मिले। इस पर उसके पिता ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या की तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। घटना की जानकारी मिलने पर एसएसपी अनुराग आर्य ने इंस्पेक्टर वेद सिंह से पूरी जानकारी ली और आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। इस पर दो टीमों का गठन कर आरोपियों के मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगाकर उनकी तलाश शुरू कर दी गई। देर रात तक पुलिस उनके रिश्तेदारों के यहां दबिश देती रही। इसी बीच जानकारी मिली कि दोनों आरोपी बाहर भागने की फिराक में मधुनगला के पास मौजूद हैं। इस पर पुलिस टीमों ने घेराबंदी की तो आरोपी फायरिंग कर भागने लगे। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। जिसमें शाकिब पैर मे गोली लगने से घायल होकर गिर पड़े। पुलिस ने बताया कि मंगलवार को घटना सामने आने के बाद परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। काफी समझाने के बाद वे लोग बमुश्किल पोस्टमार्टम को तैयार हुए। जांच मे यह भी सामने आया कि घटना से एक दिन पहले मां ने किशोरी के साथ मारपीट की थी लेकिन उसकी वजह नही बताई गई। पोस्टमार्टम से यह भी स्पष्ट हुआ कि किशोरी के साथ पहले भी कई बार रेप हो चुका था लेकिन परिवार वालों की चुप्पी तमाम सवाल खड़े कर रही है। पुलिस ने परिवार के लोगों से पूछताछ की लेकिन उन्होंने किसी पर शक नहीं जताया। सीओ मीरगंज अजय कुमार और इंस्पेक्टर संजय तोमर ने परिवार वालों से अलग-अलग पूछताछ की लेकिन कुछ स्पष्ट नहीं हो सका। परिवार वालों की चुप्पी को लेकर पुलिस को संदेह है कि कोई करीबी ही इस घटना में शामिल है। इसके चलते पीड़िता के घर के सामने लगे सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर कब्जे में लेकर उसकी जांच की जा रही है।।
बरेली से कपिल यादव
