क्योलड़िया मे किशोरी से गैंगरेप, दोनों आरोपी मुठभेड़ मे गिरफ्तार

क्योलड़िया, बरेली। जनपद के थाना क्योलड़िया क्षेत्र मे घर से बाजार जा रही किशोरी को दो युवक बहलाकर बाइक पर बैठाकर खेत में ले गए और उससे गैंगरेप किया। घर लौटकर किशोरी ने परिजन को इसकी जानकारी दी तो मां उसे लेकर थाने पहुंची और रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा है। देर रात पुलिस ने दोनों आरोपियों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। इनमें से एक आरोपी के पैर में गोली लगी है। थाना क्योलड़िया क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी मंगलवार को सामान खरीदने घर से बाजार जा रही थी। रास्ते में ही गांव का ही शाकिब और मुनीश उसे बहलाकर अपने साथ बाइक पर बैठाकर खेत में ले गए। वहां पर दोनों आरोपियों ने किशोरी से रेप किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर उसे वहीं छोड़कर फरार हो गए। घटना के बाद बदहवाश हालत में किशोरी घर पहुंची और अपनी मां को इसकी जानकारी दी। इस पर मां किशोरी को लेकर थाना क्योलड़िया पहुंचीं और पूरे मामले की जानकारी दी। पुलिस ने किशोरी की मां की तहरीर के आधार पर तत्काल दोनों आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप की रिपोर्ट दर्ज कर ली। साथ ही किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। छत पर सो रही युवती के साथ दुष्कर्म : फतेहगंज पूर्वी। एक गांव निवासी पिता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मंगलवार रात उनकी बेटी छत पर सो रही थी। पड़ोस का युवक अभिषेक उनकी छत पर आ गया, उसकी बेटी से जबरदस्ती करने लगा। जब उसकी बेटी ने विरोध किया तो दुष्कर्म किया। आवाज सुनकर जब लोग छत पर पहुंचे तो आरोपी युवक जान से मारने की धमकी देता हुआ भाग गया। परिजन बुधवार को रिपोर्ट दर्ज कराने थाने पहुंचे। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी पर मुकदमा दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि कार्रवाई की जाएगी।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *