बहगुल नदी मे नहाने गए ममेरे-फुफेरे भाइयों की डूबकर मौत

फरीदपुर, बरेली। सोमवार सुबह नदी में नहाने गए ममेरे-फुफेरे भाइयों में नदी में डूबकर मौत हो गई। तीन घंटे मशक्कत के बाद 12 गोताखोरों ने उनके शव नदी से बरामद किए। पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फरीदपुर के मोहल्ला कानूनगोयान निवासी संतोष सिंह का बेटा राहुल, उसका 15 वर्षीय आदित्य और फुफेरा भाई भमोरा के बढरई निवासी 26 वर्षीय अभिषेक पुत्र जितेंद्र गुलाब नगर गांव के पास बहगुल नदी में नहाने गए थे। तीनों बाइक नदी किनारे खड़ी कर दी और नहाने लगे। इस बीच आदित्य और अभिषेक का पैर गहरे पानी में फिसल गया, जिससे दोनों डूब गए। आदित्य और अभिषेक के डूबने के बाद राहुल चीख पुकार करता हुआ गांव पहुंचा। गांव के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर सीओ संदीप सिंह, इंस्पेक्टर राधेश्याम ढकनी गांव के 12 गोताखोरों को लेकर नदी पर पहुंच गए। गोताखोरों ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद आदित्य और अभिषेक के शव नदी से निकाल लिए। आदित्य और अभिषेक के शव देखकर परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। आदित्य फरीदपुर के दयानंद स्कूल में कक्षा 9 का छात्र था। वह पांच भाइयों में बीच का था। जबकि उसका फुफेरा भाई भमोरा के बढरई निवासी अभिषेक इनवर्टिस यूनिवर्सिटी में एमबीए कर रहा था। सीओ संदीप सिंह ने बताया कि मामले की सूचना तहसील प्रशासन को दे दी गई है। वही फरीदपुर के कानूनगोयान मोहल्ले के संतोष सिंह का बेटा आदित्य की अपने फुफेरे भाई भमोरा के बढरई निवासी अभिषेक से दोस्ती थी। अभिषेक कुछ दिन पहले उनके घर आया था। आदित्य के पिता ने कुछ दिन पहले बुलेट मोटरसाइकिल खरीदी थी। सोमवार सुबह भीषण गर्मी के कारण आदित्य, अभिषेक और राहुल हाईवे किनारे के स्विमिंग पूल में नहाने पहुंचे। वहां कोई भी स्विमिंग पूल चालू नही मिला। जिसके बाद तीनों गुलाबनगर गांव के पास नदी मे नहाने चले गए।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *