जाम में दो पक्षों मे जमकर हुआ संघर्ष, एक की मौत, दो घायल

मीरगंज, बरेली। जनपद थाना मीरगंज क्षेत्र के जाम मे सोमवार की सुबह निर्माणाधीन मकान का छज्जा निकालने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हुआ। दोनों पक्षों में लाठी-डंडे और ईंटें चली। हमले मे एक पक्ष से दो जबकि दूसरे पक्ष का एक युवक घायल हो गया। जिला अस्पताल ले जाते समय गंभीर रूप से घायल एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने दो घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। एक पक्ष की तहरीर पर घर मे घुसकर मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की गई है। मीरगंज क्षेत्र के जाम गांव निवासी महेंद्र पक्के मकान का निर्माण करा रहे हैं। मकान का छज्जा निकालने को लेकर उनका इंद्रपाल से कई दिनों से विवाद चल रहा था। सोमवार को छज्जा निर्माण के समय इंद्रपाल और उनके परिजनों ने विरोध किया। विवाद बढ़ने पर महेंद्र पक्ष के छह लोगों ने घर में घुसकर लाठी-डंडों और ईंट से इंद्रपाल पर हमला कर दिया। मारपीट मे दूसरे पक्ष के करन को भी चोट आई। पिटाई से घायल इंद्रपाल को परिजन लेकर थाने पहुंचे। इंद्रपाल का आरोप है थाने जाने से आक्रोशित आरोपियों ने उनके 22 वर्षीय भाई लक्ष्मण स्वरूप पर हमलाकर घायल कर दिया। घटना के बाद गांव पहुंची पुलिस इंद्रपाल और लक्ष्मण स्वरूप को लेकर सीएचसी पहुंची। यहां गंभीर हालत देखकर उनको रेफर कर दिया गया। पुलिस लक्ष्मण को जिला अस्पताल ले जा रही थी कि रास्ते मे उनकी मौत हो गई। इंद्रपाल और करन को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *