फरीदपुर बिजली घर मे घुसी भीड़ ने एसडीओ से की अभद्रता, किया हंगामा

फरीदपुर, बरेली। जनपद के थाना फरीदपुर क्षेत्र मे बिजली सप्लाई बाधित होने से नाराज लोगों ने ट्रांसमिशन कक्ष मे घुसकर हंगामा किया। उत्तेजित लोगों ने एसडीओ से नोकझोंक की और उनकी कार पर डंडे मारे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को खदेड़ा। टीमें बिजली सप्लाई बहाल करने पर जुटी हैं। अंधरपुरा के 33 केवीए बिजली घर से फरीदपुर के बिजली घर को बिजली सप्लाई दी जाती है। निर्बाध बिजली सप्लाई देने के लिए टाउन और देहात की लिए अलग-अलग लाइन बनाई गईं हैं। बुधवार को आंधी की वजह से टाउन और देहात की लाइन क्षतिग्रस्त हो गईं। अंधरपुरा से फरीदपुर टाउन को आने वाली ट्रांसमिशन लाइन के कई खंभे टूट गए। बुधवार रात और गुरुवार दिन भर टीमों ने देहात की ट्रांसमिशन लाइन को ठीक किया। जिसके बाद देहात की लाइन को जोड़कर टाउन की बिजली सप्लाई बहाल कर दी गई। बिजली सप्लाई बहाल होने के बाद लोकल फाल्ट की वजह से मोहल्ला परा जाटवान एवं महादेव मे कई जगह टू फेस बिजली सप्लाई जा रही थी। इससे लोग परेशान थे। देर शाम जाटवान और महादेव मोहल्ले के तमाम लोग हंगामा करते हुए फरीदपुर के बिजली घर के ट्रांसमिशन कक्ष मे घुस आए। भीड़ को देखकर एसडीओ उमेश कुमार अपनी गाड़ी लेकर निकलने लगे। इसके बाद भीड़ ने उनकी गाड़ी पर डंडे मारने शुरू कर दिए। एसडीओ ने विरोध किया तो उनके साथ गाली गलौज शुरू कर दी। बिजली घर के कर्मचारियों ने हंगामे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर हंगामा कर रहे लोगों को खदेड़ा। एसडीओ से नोकझोंक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। एसडीओ उमेश कुमार ने बताया कि सभी टीमें रात और पूरे दिन लाइनों को ठीक करने का काम करती रही। शाम को बिजली सप्लाई चालू कर दी गई। इसके बाद लोकल फाल्ट की वजह से कई जगह बिजली नही आ पा रही थी। तमाम लोगों ने उनसे अभद्रता की है। मामले मे मुकदमा दर्ज कराएंगे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *