पर्यटन मंत्री बोले- पूर्व की सरकार ने बनवाई कब्रिस्तान की दीवार, हम समृद्ध कर रहे भारतीय संस्कृति

बरेली। शहर पहुंचे पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने गुरुवार को प्रेमनगर स्थित त्रिवटीनाथ मंदिर मे बाबा त्रिवटीनाथ के दर्शन जलाभिषेक कर सुख समृद्धि की कामना की। उन्होंने 24.30 करोड़ के पर्यटन विकास के लिए परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि 98 करोड़ के काम बरेली में कराए जा रहे हैं। मंदिर में 14 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया है। पर्यटन मंत्री ने कहा कि बरेली नाथ नगरी के रूप में विकसित हो रहा है। यहां पर पर्यटन की असीम संभावना है। नाथ कॉरिडोर के जरिए सभी सात मंदिरों को जोड़ने का काम किया जा रहा है। परियोजनाओं का काम तेजी से चल रहा है। इसमें पर्यटन की ओर से 61 करोड़ रुपये से काम कराया गया है। नाथ कॉरिडोर का काम पूरा होने के बाद नाथ नगरी की पहचान और भी समृद्धि होगी। जयवीर सिंह ने कहा कि भारतीय संस्कृति को आगे बढ़ाने का काम भाजपा सरकार कर रही है। पूर्व की सरकारों में पर्यटन के कार्य के लिए कुछ नहीं किया गया। कब्रिस्तान की दीवार बनाने के किए विकास जरूर किया गया। प्रदेश में अब कानून व्यस्था का राज स्थापित है। यूपी अब विकास के कार्यों में कई प्रदेशों से आगे निकल गया है। नए एक्सप्रेस वे बन कर तैयार है। वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार ने कहा कि अयोध्या, काशी, प्रयागराज के बाद सबसे ज्यादा पर्यटन के काम नाथ नगरी बरेली में हुए हैं। भाजपा सरकार में 100 करोड़ के काम हो चुके हैं। शहर के तमाम मंदिरों को पर्यटन के रूप में विकास किया जा रहा है। मंत्री ने कहा कि बरेली को नाथ नगरी के रूप में विकसित किया जा रहा है। नाथ कॉरिडोर के जरिए सात मंदिरों को जोड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति को आगे बढ़ाने का काम भाजपा सरकार कर रही है। पूर्व की सरकारों में पर्यटन के कार्य के लिए कुछ नहीं किया गया। कब्रिस्तान की दीवार बनाने के किए विकास जरूर किया गया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *