दीवार गिरने से चचेरे भाई-बहन की मौत, दुकान से लौट रहे थे दोनों मासूम

अलीगंज, बरेली। जनपद के थाना अलीगंज क्षेत्र के कैनी गांव मे गुरुवार की सुबह दर्दनाक हादसा हुआ। पड़ोस की दुकान से रस लेकर लौट रहे दो मासूम बच्चों पर अचानक एक पुरानी दीवार ढह गई। इससे आठ वर्षीय अंशु और सात वर्षीय इशिका की मौत हो गई। घटना से बच्चों के परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही अलीगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी। कैनी निवासी अजीत और नन्हे कश्यप सगे भाई है। जिनके बच्चे अंशु और इशिका थे। दोनों भाई बाहर रहकर मजदूरी करते है इसलिए बच्चे गांव मे अपनी दादी के पास रह रहे थे। गुरुवार की सुबह दोनों बच्चे रस्क लेने पड़ोस की दुकान पर गए थे। लौटते समय रास्ते मे पुरानी पक्की दीवार अचानक उन पर गिर गई। ग्रामीणों ने बच्चों को दीवार के मलबे से निकालने का प्रयास किया लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। दोनों बच्चों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। बच्चों के माता-पिता को इस दुखद घटना की सूचना दे दी गई है। घटना की सूचना मिलते ही अलीगंज पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जांच की जा रही है। बताया गया है कि अंशु और इशिका बुधवार को ही अपने ननिहाल से दादी के पास वापस आए थे। उनके माता-पिता बाहर मजदूरी करते हैं और बच्चों की देखभाल दादी करती थी। यह हादसा उस समय हुआ जब वे सामान्य रूप से दुकान से सामान लेने गए थे। गांव में शोक का माहौल है। बताया गया कि अंशु इकलौता पुत्र था। वही अलीगंज में बुधवार रात भी वर्षा हुई थी। गांव वालों का कहना है कि दीवार पहले से ही गिरने की स्थिति में थी मगर किसी ने उस पर ध्यान नहीं दिया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *