बरेली। भीषण गर्मी के चलते लोगों की रात की नींद उड़ गई है। दिन और रात में तापमान लगातार सामान्य से अधिक हो रहा है। मंगलवार को भी गर्मी से कोई राहत नही मिली। दिन में तेज धूप ने लोगों को झुलसाने वाली गर्मी का अहसास कराया। हालांकि शाम को कई इलाकों में तेज हवा चली जिससे गर्मी से मामूली राहत मिली। दिन में अधिकतम तापमान 39.1 और न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस रहा।मंगलवार को सुबह से ही तेज धूप निकली और शाम तक मौसम में कोई बदलाव नही हुआ। धूप के चलते दिन में सड़कें तप उठीं। भीषण गर्मी से लोग पूरा दिन जूझते रहे। मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अतुल कुमार ने बताया कि चार-पांच दिन तक मौसम में खास बदलाव नही होगा। 29 जून से बारिश के आसार है।।
बरेली से कपिल यादव
