मीरगंज, बरेली। जनपद के थाना मीरगंज क्षेत्र मे तीर्थ यात्रियों को लेकर हरिद्वार जा रही प्राइवेट बस बेकाबू होकर लभारी में बिजली के खंभे को तोड़कर ग्रामीण के मकान में घुस गई। जिससे यात्रियों में अफरा तफरी मच गई। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से यात्रियों को निकाला। तीर्थ यात्री दूसरे वाहनों से रवाना किए गए। सोमवार रात्रि में बरेली से लोग भंडारा मे प्राइवेट बस से हरिद्वार जा रहे थे। बस में कुल 55 लोग सवार थे। मीरगंज के लभारी गांव में रात 11:30 बजे बस अनियंत्रित होकर ट्रांसफार्मर के पास लगे बिजली खंभे को तोड़कर रामदास के मकान में घुस गई। बस का चालक सत्यपाल सरकड़ा थाना भुता का रहने वाला है। हादसे के बाद बस में सवार महिलाएं और बच्चे चीख-पुकार करने लगे। शोर सुनकर लभारी के लोग मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की सूचना पर लभारी चौकी पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से बस का गेट खोलकर यात्रियों को बाहर निकाला। हाइसे में रामदास का मकान क्षतिग्रस्त हो गया। लभारी के मंगलसेन ने बताया हम लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। यात्रियों को बाहर निकाला। घटना के बाद यात्री दूसरे वाहनों से चले गए। मौके पर पहुंचे जिला पंचायत सदस्य निरंजन यदुवंशी ने बताया कि रामदास की सूचना पर मैं मौके पर पहुंचा। बस में बरेली के यात्री सवार थे। एसओ रवि कुमार ने बताया सभी यात्री सुरक्षित हैं। पुलिस ने बस को हाइड्रा से निकाल कर कब्जे में ले लिया है। पिकअप के गेट से टकराई बाइक : हाईवे के ओवरब्रिज पर सोमवार की रात मे पिकअप खड़ी थी। रात में 12:30 बजे चालक के अचानक गेट खोलने से बरेली की ओर से आई बाइक पिकअप से टकरा गई। जिससे हरदोई की मीनू घायल हो गए। मीनू बाइक से दिल्ली जा रहे थे। पुलिस ने घायल को सीएचसी भेज दिया। सुबी से लगभग चार बजे सिंधौली चौराहा के पास कार ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार मोनू निवासी सैंजना घायल हो गया। पुलिस ने घायल को बरेली भेज दिया।।
बरेली से कपिल यादव
