बरेली। जनपद मे तैनात सीओ गौरव सिंह और हर्ष मोदी के गैर जनपद स्थानांतरण पर शनिवार को पुलिस लाइन में भावनात्मक विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह में एसएसपी अनुराग आर्य समेत अन्य वरिष्ठ अफसरों ने दोनों अधिकारियों की कार्यशैली, समर्पण और जिले में दिए गए उल्लेखनीय योगदान की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विदाई समारोह के दौरान अधिकारियों और पुलिसकर्मियों ने दोनों स्थानांतरित अधिकारियों के साथ बिताए गए कार्यकाल को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि गौरव सिंह और हर्ष मोदी ने अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और पेशेवर दक्षता के साथ किया। जिससे पुलिस विभाग की कार्यक्षमता और जनविश्वास को मजबूती मिली। समारोह में एसएसपी अनुराग आर्य ने दोनों अधिकारियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि दोनों अधिकारियों ने अपने कार्यकाल के दौरान उत्कृष्ट सेवाएं देकर विभाग का गौरव बढ़ाया है। इस अवसर पर एसपी सिटी मानुष पारीक, एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा, एसपी उत्तरी मुकेश मिश्रा, एसपी क्राइम मनीष कुमार, एसपी ट्रैफिक मो. अकमल खान समेत जिले के सभी सीओ और अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। विदाई के दौरान भावुक माहौल भी देखने को मिला। जहां सहकर्मियों ने दोनों अधिकारियों के साथ अपने अनुभव साझा किए।।
बरेली से कपिल यादव
