छात्रा और लिव इन रिलेशन मे रखकर असम की युवती का शोषण, मुकदमा दर्ज

बरेली। कोचिंग के दौरान संपर्क मे आए युवक ने छात्रा को शादी का झांसा देकर चार साल तक यौन शोषण किया। वही असम से काम करने आई युवती को भी शादी का झांसा देकर लिव इन मे रखकर शारीरिक संबंध बनाए गए। दोनों मामलों मे पीड़िताओं ने कोतवाली और इज्जतनगर थाने मे मुकदमा दर्ज कराया है। इज्जतनगर क्षेत्र मे रहने वाली छात्रा का कहना है कि किला के मोहल्ला गढ़ी मे कोचिंग पढ़ने के दौरान चौधरी तालाब निवासी अर्जुन से उसका परिचय हुआ। दोनों में बातचीत होने लगी तो शादी का झांसा देकर अर्जुन ने होटल मे ले जाकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए। शादी को कहने पर अर्जुन टामटोल कर देता। इस तरह चार साल से आरोपी उसका शारीरिक व मानसिक शोषण कर रहा है। जब उसने इस बारे मे अपने घर बताने को कहा तो अर्जुन ने जान से मारने की धमकी दी। लिव इन रिलेशन मे रखकर डेढ़ साल तक किया शोषण : कोतवाली मे असम के जिला व थाना जोराहत की रहने वाली समुदाय विशेष की युवती ने सिकलापुर की पूजा और रोहित पर रिपोर्ट लिखाई है। युवती का कहना है कि वह दो साल पहले एक मसाज पार्लर मे काम करने आई थी। छह महीने बाद उसकी मुलाकात पूजा से हुई। जिसने अपने भाई रोहित से शादी कराने का झांसा दिया। बताया कि रोहित ट्रांसपोर्ट में काम करता है और 15 दिन मे कोर्ट मैरिज कराने की बात कही। इसके बाद उसने रोहित से मिलवाया और डेढ़ साल से वे दोनों रिलेशनशिप में रह रहे है। वह जब भी शादी को कहती है तो आरोपी मारपीट करते हैं और इनकार कर देते हैं। इस पर उसने कोतवाली मे मुकदमा दर्ज कराया है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *