कमरे मे लटका मिला बी-फार्मा के छात्र का शव

फरीदपुर, बरेली। जनपद के थाना फरीदपुर क्षेत्र मे किराए के कमरे मे रहकर पढ़ाई कर रहे छात्र का शव फंदे पर लटका मिला। छात्र नीट की तैयारी कर रहा था। परिजनों ने बताया कि वह डिप्रेशन मे था। छात्र के शव के पोस्टमार्टम मे हैंगिंग की पुष्टि हुई है। बदायूं के दातागंज के श्रीपाल शर्मा का 22 वर्षीय बेटा रामकिशोर फरीदपुर के एक इंस्टीट्यूट मे बी-फार्मा सेकंड ईयर का छात्र था। वह फरीदपुर के कानूनगोयान मोहल्ले की पटी गली मे डॉ महेश चौधरी के मकान मे किराए के कमरे मे रह रहा था। गुरुवार को देर शाम लोगों ने कमरे मे रामकिशोर का शव फंदे पर लटका हुआ देख। उन्होंने भवन स्वामी डॉ महेश चौधरी को सूचना दी। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को मामले के बारे मे जानकारी देकर बुलाया। पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने छात्र का शव फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम को भेजा। सूचना मिलते ही परिवार के लोग बिलखते हुए मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि वह नीट की तैयारी कर रहा था। कई दिनों से पढ़ाई का दबाव बताकर परेशान था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिग की पुष्टि हुई है। सीओ संदीप कुमार सिंह ने बताया की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस कार्रवाई करेगी। परिवार वालों ने अभी तक मामले में कोई तहरीर नही दी है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *