शीशगढ़, बरेली। जनपद के थाना शीशगढ़ क्षेत्र के लोग कलियर शरीफ से जियारत कर लौट रहे जाफरपुर गांव निवासी 25 वर्षीय नदीम की शुक्रवार मध्य रात्रि करीब दो बजे सड़क हादसे में मौत हो गई जबकि उसके दोस्त इरफान, इरफान की पत्नी अंजुम, उनकी दो वर्षीय बेटी मन्नत तथा अंजुम की मां गंभीर घायल हो गई। हादसे मे मन्नत का पैर टूट गया जबकि अंजुम और उनकी मां को भी गंभीर चोटें आई है। जिसमें एक गंभीर घायल महिला का भोजीपुरा एक अस्पताल में इलाज चल रहा है और दूसरी महिला का इलाज रुद्रपुर के एक अस्पताल मे चल रहा है दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतक के बड़े भाई वसीम ने बताया कि नदीम अपने दोस्त इरफान व उसके परिवार के साथ बुधवार को कार से कलियर शरीफ गया था। शुक्रवार की रात करीब दो बजे सभी लोग वापस घर लौट रहे थे। उत्तराखंड के काशीपुर लिंक रुद्रपुर रोड पर महतोष मोड़ के पास चालक को झपकी आने से कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े डंपर में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के समय कार में कुल छह लोग सवार थे। दुर्घटना में चालक नदीम उम्र 25 निवासी जाफरपुर की मौके पर ही मौत हो गई। इरफान, और उसकी पत्नी अंजुम, दो वर्षीय बेटी मन्नत तथा अंजुम की मां घायल हो गए। मन्नत का पैर टूट गया है जबकि दो महिलाओं की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया और नदीम के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नदीम की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।।
बरेली से कपिल यादव
