भुता, बरेली। जनपद के थाना भुता क्षेत्र के गांव मिर्जापुर के खुराफाती ने सोशल मीडिया पर ब्राह्मण समाज को लेकर अभद्र टिप्पणी की और पोस्ट इंस्टाग्राम पर वायरल की। ब्राह्मण समाज एकजुट होकर थाना भुता पहुंचकर आरोपी पर मुकदमा पंजीकृत कराया। भुता क्षेत्र के गांव मिर्जापुर निवासी संजू पुत्र सोमवीर ने अपनी इंस्टाग्राम आईडी से ब्राह्मण समाज के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की वीडियो वायरल की। इससे ब्राह्मण समाज के लोग भड़क उठे। फरीदपुर निवासी गोसेवक सत्यम गौड़ ने एक्स पर शिकायत की। इसके बाद नाराज क्षेत्र के 12 ब्राह्मण समाज के लोग थाने पहुंचे। उन्होंने आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी की तलाश कर रही है। एक सप्ताह पहले ही ग्राम मिर्जापुर मे बिना अनुमति के लगाई थी प्रतिमा : भुता का मिर्जापुर गांव बीते कई दिनों से सुर्खियों मे रहा है। 8 दिन पहले बिना अनुमति के गांव के लोगों ने आंबेडकर प्रतिमा लगा दी। एसडीएम मल्लिका नैन फरीदपुर को सीओ संदीप सिंह ने गांव के ग्राम प्रधान सहित 12 लोगों को बुलाकर समझाया था। बिना अनुमति के प्रतिमा नही लगाई जायेगी है। प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। पुलिस मामले की जांच व आरोपी की तलाश कर रही है। आंबेडकर जयंती पर बेंची शराब, वीडियो वायरल : नवाबगंज। अंबेडकर जयंती पर शराब की दुकानें बंद रखने के आदेश के बाद भी सेल्समैनों ने दुकानों के बाहर सड़क पर अवैध तरीके से शराब की बिक्र की। जिससे वहां शराब खरीदने वालों की भीड़ लग गयी। शराब बिक्री का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मंगलवार को अंबेडकर जयंती पर शराब की दुकानों को बंद रखने का जिला प्रशासन ने आदेश जारी किया था। इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस्पेक्टर आबाकारी पुष्पेन्द्र कुमार का कहना है कि अंबेडकर जयंती पर शराब बेचे जाने की जानकारी मिली है। जो वीडियो वायरल हो रही है। उनकी जांच कराने के बाद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।।
बरेली से कपिल यादव
