बरेली। जनपद के थाना बारादरी क्षेत्र में विवाहिता अनमोल की संदिग्ध हालात में हुई मौत को लेकर पुलिस ने आरोपी पति, सास और ससुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। दहेज हत्या के मामले में पुलिस आगे की जांच-पड़ताल में जुटी नजर आ रही है। लखीमपुर खीरी मे थाना मैगलगंज के गांव धरमाखेड़ा निवासी संतोष कुमारी ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी अनमोल उर्फ कोमल की शादी 2021 में बरेली के मोहल्ला कटरा चांद खां निवासी आकाशदीप के साथ हुई थी। हैसियत के अनुसार दान दहेज दिया लेकिन ससुराली संतुष्ट नही हुए और एक साल बाद ही पैसों की मांग को लेकर अनमोल को प्रताड़ित करने लगे। मांग पूरी न होने पर आरोपी ससुरालियों ने उनकी बेटी की जान ले ली। एक दिन पहले संदिग्ध हालत मे उसका शव पंखे से लटका मिला। पता होते ही खीरी से रोते-बिलखते मायके वाले पहुंच गए। पुलिस ने मामले मे आरोपी पति आकाशदीप, ससुर राजेश कुमार, सास कमलेश आदि ससुरालीजनों लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। पति, सास व ससुर अरेस्ट भी कर लिए गए। अनमोल की मौत से मायकेवाले टूट गए है और बाकी आरोपियों की भी जल्द गिरफ्तारी कर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे है।।
बरेली से कपिल यादव
