किसी भी विवाद और बहकाबे से बचे ताजिएदार

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। बुधवार को मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस चौकी में शांति समिति की बैठक आयोजित की। बैठक में ताजियादारों, गणमान्य लोगों एवं पुलिस अधिकारियों के साथ व्यवस्थाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। थाना प्रभारी प्रवीण कुमार व चौकी प्रभारी आदेश कुमार ने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी ताजिये की ऊंचाई 12 फीट से अधिक नही होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी आयोजक प्रशासन द्वारा निर्धारित नियमों का पालन करें और सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं में सहयोग करें। उन्होंने बताया कि ताजियेदार किसी भी विवाद और बहकाबे से बचे। ताजियों की ऊंचाई 12 फीट तक सीमित रखने के आदेश जारी किए गए। इस दौरान ताजियों के मार्ग, ऊंचाई और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। बैठक मे थाना प्रभारी प्रवीण कुमार, चौकी प्रभारी आदेश कुमार के अलावा असद अंसारी, संजय चौहान, शराफत मेम्बर, डॉ मोईनउददीन, तसलीम अंसारी, इरशाद हुसैन सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं पुलिस कर्मी उपस्थित रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *